Sunday, November 1, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में देहरादून चैम्पियन

उत्तराखंड स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में देहरादून चैम्पियन

दूसरी अंडर 20 व सीनियर उत्तराखंड स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 118 प्वाइंट्स के साथ देहरादून को ओवरऑल चैम्पियन घोषित किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे व अंतिम दिन 38 इवेंट्स आयोजित किए गए। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों व विभागों से 360 एथलीटों ने अपना दमखम दिखाया। रविवार को रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्डी गुलाबचंद, विशिष्ट अतिथि विपिन बलूनी व अंतरराष्ट्रीय मैडेलिस्ट घमंडा राम ने विजेता एथलीट्स को मैडल देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन व एएफआई के मानकों के आधार पर 3 नेशनल प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड के एथलीट को प्रतिभाग करने का मौका दिया जाएगा। उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के 35 तकनीकी अधिकारियों ने इस प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका आईएएएफ लेवल वन हीरालाल यादव के नेतृत्व में निभाई। इस अवसर पर स्पोर्ट्स कॉलेज के कोच लोकेश कुमार को प्रतियोगिता में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मौके पर विजेंद्र चौधरी, अनूप बिष्ट, मनीष भट्ट, अफजाल बेग, हेमराज सिंह, नीरज शर्मा, अवतार सिंह, आरएस राणा, प्रवीण पुरोहित, सुनीता रावत, एमसी शाह, मधुसूदन जोशी, राजेंद्र सिंह नयाल, मोहिन खान, राजेंद्र प्रसाद चौधरी, रघुवीर सिंह विर्क, मिस फातिमा विशेष तौर पर उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments