Sunday, November 1, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपहले दिन पुलिस भर्ती में 280 ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में दिखाया...

पहले दिन पुलिस भर्ती में 280 ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में दिखाया दम

पिथौरागढ़। आठ साल के लंबे इंतजार के बाद पुलिस विभाग में कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया में 14274 अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। पहले दिन 280 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा दी।
पुलिस लाइन में रविवार को आयोजित पुलिस कांस्टेबल की शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई गई। पहले दिन 155 महिला, 115 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा दी जबकि 85 पुरुष, 45 महिला अभ्यर्थी अनुपस्थित रहीं। इनमें कई युवा लंबी कूद भी क्वालीफाई नहीं कर पाए तो कुछ 50 मीटर बाल थ्रो न करने से भर्ती से बाहर हो गए। पहले दिन भर्ती के लिए सुबह से ही पुलिस लाइन में चहल पहल रही। बारी-बारी से अभ्यर्थियों के प्रपत्रों की जांच की गई। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए प्रत्येक स्पर्धा के लिए वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई। भर्ती प्रक्रिया एएसपी संचार बीबी तिवारी, आरआई नरेंद्र कुमार आर्या, सीओ नोडल धारचूला विनोद कुमार थापा, देहरादून प्रेमनगर दीपक सिंह, सीओ सदर महेश चंद्र जोशी, टीएसआई प्रताप सिंह, दरबान सिंह आदि की देखरेखी में हुई।
मिलेगा अगला मौका
पिथौरागढ़। पुलिस भर्ती प्रक्रिया के लिए छूटे अभ्यर्थियों को एक मौका और मिलेगा। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा के कारण, बीमार या चोटिल और वाजिब समस्या वालों को शारीरिक दक्षता दिखाने का एक और मौका मिलेगा। छूटे अभ्यर्थियों को इसके लिए साक्ष्य भी प्रस्तुत करने होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments