Saturday, October 31, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपुलिस भर्ती में 1200 में से 692 ने दी दक्षता परीक्षा

पुलिस भर्ती में 1200 में से 692 ने दी दक्षता परीक्षा

रुद्रपुर। उत्तराखंड में पुलिस भर्ती के लिए पुलिस लाइन, 31वीं वाहिनी पीएसी और 46 वीं वाहिनी पीएसी परिसर में शारीरिक परीक्षा शुरू हो चुकी है। लगभग एक महीने तक यह भर्ती प्रक्रिया चलेगी।
पुलिस भर्ती प्रक्रिया में सोमवार को भारी संख्या में युवाओं ने पहुंचकर पहले चरण में हिस्सा लिया। कुल 1200 में से पहले दिन 692 अभ्यर्थी ही परीक्षा के लिए पहुंचे। पुलिस लाइन में 400 अभ्यर्थियों को हिस्सा लेना था लेकिन शारीरिक दक्षता परीक्षा में 249 अभ्यर्थी ही पहुंचे जिसमें शुरुआत में मापदंड की प्रक्रिया में कोई भी अभ्यर्थी असफल नहीं हुआ। 95 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता में असफल हो गए। शेष 154 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। इसके अलावा 31वीं वाहिनी पीएसी में महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा में 400 अभ्यर्थियों को पहुंचना था लेकिन 249 महिला अभ्यर्थी ही परीक्षा देने के लिए पहुंची। इस दौरान मापदंड के साथ दक्षता परीक्षा में 217 महिला अभ्यर्थी सफल हुई हैं।
32 महिला अभ्यर्थी असफल हुई हैं। 46वीं वाहिनी पीएसी के कमांडेंट आरसी राजगुरु ने बताया कि 194 पुरुष अभ्यर्थियों ने दक्षता परीक्षा में हिस्सा लिया जिसमें 152 अभ्यर्थी सफल हुए। वहीं 40 अभ्यर्थी दक्षता परीक्षा में असफल हुए हैं। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शारीरिक परीक्षा के लिए अभ्यर्थी को सबसे पहले शारीरिक मापदंड की परीक्षा से गुजरना पड़ता है। शारीरिक मापदंड की परीक्षा में सफल होने के बाद बॉल थ्रो, लांग जंप, स्किपिंग, दौड़ व शटल रेस की परीक्षा को पास करना होता है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन सभी परीक्षाओं में जो जैसी दक्षता दिखाता है, उसे उसी हिसाब से नंबर मिलते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments