Saturday, October 31, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपुरड़ा सीसी मार्ग पहली बारिश में हुआ बदहाल

पुरड़ा सीसी मार्ग पहली बारिश में हुआ बदहाल

गरुड़ (बागेश्वर)। ब्लॉक में 31.50 लाख रुपये की लागत से बना पुरुड़ा सीसी मार्ग निर्माण के दो माह बाद ही पहली बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया है। पुरुड़ा के ग्रामीणों ने मंडलायुक्त से निर्माण कार्य की जांच कराने और प्रांतीय खंड लोनिवि के अभियंताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
ग्रामीणों की मांग पर सरकार ने चार माह पूर्व पुरुड़ा गांव को जोड़ने वाले सीसी मार्ग के लिए 31.50 लाख रुपये की स्वीकृति दी थी। लोनिवि के अभियंताओं ने सीसी मार्ग सरिया युक्त बनाया। ग्रामीणों ने निर्माण के दौरान मार्ग में घटिया सामग्री के प्रयोग का भी आरोप लगाया था। अब कुछ दिन पूर्व हुई बारिश से मार्ग जगह-जगह पर क्षतिग्रस्त हो गया है। पुरुड़ा सीसी मार्ग सबसे ज्यादा लागत का सीसी मार्ग है। निर्माण के दौरान ठेकेदार ने घटिया सामग्री का प्रयोग नहीं किया होता तो मार्ग बनने के दो माह बाद ही क्षतिग्रस्त नहीं होता। – कविता देवी ग्राम प्रधान पुरुड़ा
कोट
पुरुड़ा में आधुनिक तकनीक से बने सीसी मार्ग की जब तक जांच नहीं होगी। ग्राम पंचायत सीसी मार्ग को अपने कब्जे में नहीं लेगी। संबधित अभियंताओं और ठेकेदार के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। – चंदन राम दास, सामाजिक कार्यकर्ता
कोट
प्रांतीय खंड लोनिवि की ओर से बनाए गए सीसी मार्ग के घटिया निर्माण की शिकायत मिली है। निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच के संबंध में डीएम को लिखा जाएगा। – राजकुमार पांडे, एसडीएम गरुड़

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments