Thursday, October 29, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअंधड़ ने रुद्रपुर-काशीपुर में बिजली उड़ाई

अंधड़ ने रुद्रपुर-काशीपुर में बिजली उड़ाई

रुद्रपुर/काशीपुर। रुद्रपुर में बुधवार दोपहर अचानक आंधी तूफान आने से जगह-जगह बिजली गुल होने के साथ ही बीएसएनएल कार्यालय के पीछे नीम का विशाल पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से डिश के केबल भी टूट गए। रुद्रपुर में दोपहर करीब दो बजे तेज आंधी शुरू हुई। करीब आधा घंटे तक चले अंधड़ के साथ बूंदाबांदी भी हुई। आंधी-तूफान के चलते पेड़ गिरने के साथ ही शहर में कई स्थानों पर छतों की टिन भी उड़ गई। अंधड़ से सिंह कॉलोनी, ईश्वर कॉलोनी, आवास-विकास, जगतपुरा, ट्रांजिट कैंप, गांधी कॉलोनी व मुख्य बाजार में कई स्थानों पर करीब एक घंटे तक बिजली गुल रही। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को मौसम साफ रहेगा। 21 मई के बाद बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। उधर, काशीपुर में अंधड़ के कारण तीन ट्रांसफार्मर फुंकने से सांई कॉलोनी समेत कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बुधवार दोपहर अचानक आंधी चलने से शहरी क्षेत्र में जसपुरखुर्द, रामनगर रोड, चीमा चौराहा, बाजपुर रोड पर एलटी लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। इससे रामनगर रोड, जसपुर खुर्द, पटेलनगर, पुरानी अनाज मंडी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शाम करीब पांच बजे मरम्मत कार्य पूरा होने पर आपूर्ति शुरू हो सकी। इसके अलावा छुटपुट फॉल्ट से गिरीताल, चामुंडा विहार, पशुपति विहार, मानपुर आदि क्षेत्रों में करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। उधर, लायंस क्लब के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया कि सांई कॉलोनी में पिछले चार दिनों से बिजली सप्लाई बाधित है। फोन करने पर विभाग को कोई भी अधिकारी जवाब देने को तैयार नहीं है। लोग लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। पार्षद अनिल कुमार ने बताया कि जसपुरखुर्द क्षेत्र में तीन-चार बिजली खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। एसडीओ सुनील कुमार ने बताया आंधी से एलटी की लाइन टूट गई। मरम्मत कार्य करने बाद आपूर्ति बहाल की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments