Thursday, October 29, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा 52 डांठ

पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा 52 डांठ

हल्द्वानी। फतेहपुर स्थित ब्रिटिश कालानी 52 डाठ नहर का जीर्णोद्धार कर इसे पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा। बुधवार को जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने जीर्णोद्घार कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि करीब एक करोड़ से सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है। नहर को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बुधवार को विधायक प्रतिनिधि विकास भगत और अधिकारियों की मौजूदगी में ऐतिहासिक 52 डाठ नहर के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जिला प्लान से मिले बजट से 52 डाठ नहर को संरक्षित कर पर्यटक स्थल के रूप मे विकसित करने की योजना है। इस कार्य से यह स्थल बेहतर पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा।
विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने नहर के हेड पुनर्निर्माण की भी मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को कार्य का निरीक्षण कर प्रस्ताव तैयार करने को कहा। उन्होंने कार्यदायी संस्था कुमाऊं मंडल विकास निगम के अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर खास ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग के प्रभागीय वन अधिकारी चंद्रशेखर जोशी से वार्ता कर 52 डाठ नहर के पास सफाई करने को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पूर्व प्रधान चंदन पोखरिया, कुमाऊ मंडल विकास निगम के अवर अभियंता संजय जोशी, आर्किटेक्ट रक्षित पांडे मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments