Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डऑनलाइन प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ

ऑनलाइन प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ

उत्तराखंड महिला पतंजलि योग समिति द्वारा संचालित 10वां ऑनलाइन सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर ऑनलाइन लिखित परीक्षा के साथ बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण शिविर गत 17 अप्रैल को शुरू हुआ था।
उत्तराखंड महिला राज्य प्रभारी सीमा जौहर ने कहा कि योग एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है। योग में शरीर, मन और आत्मा को एक साथ लाने का कार्य होता है। योग से रोगों का समग्रता से और स्थायी समाधान होता है, इसलिए योग एक सामान्य गृहस्थी के लिए भी अति आवश्यक है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए योग गुरु स्वामी रामदेव द्वारा निर्देशित योग के यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरे भारत में कोरोना काल में चलाए गए। इसमें लोगों को बताया गया कि घर बैठकर स्वयं और परिवार को कैसे स्वस्थ रखा जा सकता है। महिला पतंजलि योग समिति उत्तराखंड द्वारा निरंतर यह प्रशिक्षण चलाया गया। दो साल के कोरोना काल में लगभग 1,600 साधकों को योग का घर बैठे प्रशिक्षण दिया, जिसमें देश-विदेश से योग साधक व साधिकाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इसमें पतंजलि से समिति के संन्यासियों ने पूरी कार्यकारिणी और अन्य महान विभूतियों ने प्रशिक्षण दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments