Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड: आज तीन जोड़ी ट्रेनें रहेंगी रद्द, हरिद्वार तक ही आएगी शताब्दी

उत्तराखंड: आज तीन जोड़ी ट्रेनें रहेंगी रद्द, हरिद्वार तक ही आएगी शताब्दी

देहरादून आने और यहां से जाने वाली तीन जोड़ी ट्रेनें शुक्रवार को रद रहेंगी। जबकि, दून-दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस हरिद्वार तक आएगी और वहां से वापस लौट जाएगी। इस कारण रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। दून रेलवे स्टेशन के अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया कि हरिद्वार-मोतीचूर रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक पर काम होना है। इसके लिए रेलवे ने ब्लॉक लिया है। 20 मई को दून-काठगोदाम, काठगोदाम-दून एक्सप्रेस, दून-सहारनपुर, सहारनपुर-देहरादून पैसेंजर और दून-हावड़ा और हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस ट्रेन रद रहेंगी। दिल्ली से आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस हरिद्वार तक आएगी।
कर्मचारियों को दी जा रही अच्छे व्यवहार की सीख
मिशन रेलकर्म योगी अभियान के तहत रेलवे के फ्रंट लाइन स्टाफ को शिष्टाचार का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण हरिद्वार रेलवे स्टेशन परिसर में 16 मई से शुरू किया गया। जिसमें रेलवे के कर्मचारियों को 20-20 के समूह में यात्रियों के प्रति सर्वशिष्टता और सद्भाव को बनाए जाने संबंधी बातें बताई जा रही हैं। मास्टर ट्रेनर वाणिज्य पर्यवेक्षक सतीश चमोला, कनिष्क भारती ऑडियो व वीडियो के माध्यम से रेलवे के कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने का कार्य कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments