Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डश्री श्याम सुंदर मंदिर पटेलनगर में 28 से श्रीराम कथा

श्री श्याम सुंदर मंदिर पटेलनगर में 28 से श्रीराम कथा

श्री श्याम सुंदर मंदिर पटेलनगर के 39 वें मूर्ति स्थापना दिवस समारोह के मौके पर 28 मई से 5 जून तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा। 27 मई को सायं 5 बजे से 108 महिला मंगल कलश यात्रा पटेलनगर गुरुरोड कालोनी में सुंदर झांकी व भजनों के गुणगान के साथ निकलेगी। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए श्री श्याम सुन्दर मंदिर के मीडिया प्रभारी भूपेंद्र चड्ढा ने बताया 28 मई से प्रतिदिन सायं 5 बजे से बरसाना धाम के कथा व्यास नित्यानंद दास महाराज अपने मुखारबिंद से श्री राम कथा करेंगे। 2 जून की सायं कथा से पूर्व सुबह 5 से शाम 5 बजे तक शहर की विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के एक एक घंटे के सहयोग से 12 घंटे का अखंड कीर्तन होगा। 5 जून रविवार को सुबह 9 से कथा व दोपहर एक बजे से भंडारा होगा। 25 मई की सुबह हरिद्वार से गंगाजल लाया जाएगा। इस गंगाजल से 26 मई को सुबह मंदिर की सभी मूर्तियों का स्नान व श्रृंगार किया जायेगा। 11 जून को की सुबह निर्जला एकादशी के पावन दिन पटेलनगर बाजार में मीठे शरबत की छबील लगाई जाएगी। मंदिर में सुंदर लाइटिंग की जाएगी। कार्यक्रम की व्यवस्था को लेकर समिति के प्रधान अवतार मुनियाल, महामंत्री गोविंद मोहन के संचालन में आहूत बैठक में मनोज सूरी, गौरव कोहली, चंद्र मोहन आनंद, तेजेन्द्र हरजाई, प्रेम भाटिया, विनोद कपूर, संजय मेहता, पवन मेंहदीरत्ता, अजय कथूरिया, गुलशन नंदा, इंदर मोहन भाटिया, रूपेश सूरी, कपिल गोगिया, वीरेंद्र कपूर, राम सिंह, राजेश बहल, हरीश आनंद मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments