Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डआजादी का अमृत महोत्सव : उत्‍तराखंड में तीन जगहों से निकलेगी बाइक...

आजादी का अमृत महोत्सव : उत्‍तराखंड में तीन जगहों से निकलेगी बाइक यात्रा, शामिल होंगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत खेल से चरित्र, चरित्र से राष्ट्र निर्माण का संदेश देते हुए क्रीड़ा भारती की ओर से देशभर में 22 मई को एक ही समय पर बाइक यात्रा निकाली जाएगी। इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल होंगे। उत्तराखंड में तीन जगहों से निकलने वाली इस यात्रा में 200 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
देशभर में भारत प्रदक्षिणा से राष्ट्र वंदना कार्यक्रम का आयोजन
क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड के पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि क्रीड़ा भारती देशभर में भारत प्रदक्षिणा से राष्ट्र वंदना कार्यक्रम का आयोजन कर रही है।
कश्मीर से कन्याकुमारी तक 220 स्थानों से बाइक यात्रा शुरू होगी
इसके तहत कश्मीर से कन्याकुमारी तक 220 स्थानों सेतहत कश्मीर से कन्याकुमारी तक 220 स्थानों से 22 मई को सुबह 8:56 बजे एक साथ 18 हजार किलोमीटर की बाइक यात्रा शुरू होगी। क्रीड़ा भारती द्वारा यह यात्रा हिमाचल प्रदेश में पांवटा, देहरादून में प्रेमनगर और हरिद्वार में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से निकाली जाएगी। यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने, खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाना है।
यह खिलाड़ी उत्तराखंड से होंगे शामिल
उत्तराखंड से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में प्रतिभा दिखा चुके खिलाड़ी शामिल होंगे। इनमें शूटर अरुण सिंह, पैराशूटिंग कोच सुभाष राणा, शूटर नवीन सिंह चौहान, अनुरोध पंवार, वालीबाल खिलाड़ी विनय शर्मा और हिमांशु त्यागी, बास्केटबाल खिलाड़ी अमित सिंह, विश्व योग चैंपियन आरती पाल मौजूद रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments