Tuesday, October 27, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमौसम फिर लेगा करवट, 21 से 24 मई तक चारधाम सहित पर्वतीय...

मौसम फिर लेगा करवट, 21 से 24 मई तक चारधाम सहित पर्वतीय जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 21 मई से तीन दिन चार धाम समेत अनेक जिलों में बारिश की गतिविधियां तेज होने का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग के मुताबिक एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ के बाद एक ऊपरी वायु प्रणाली सक्रिय होने से राज्य के अनेक हिस्सों में बारिश, गरज के साथ बारिश, ओलावृष्टि, तेज हवाओं का अनुमान है। येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस समय वायुमंडल में जो सक्रियता है, उसके हिसाब से पहाड़ी इलाकों में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। 23 को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। 21 व 22 को बारिश के साथ 60 से 70 किमी व कहीं कहीं 80 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 23 व 24 को हवाओं की रफ्तार बढ़कर 90 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है। 23 व 24 को उत्तरकाशी, देहरादून व टिहरी, नैनीताल, पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिले में कहीं कहीं भारी बारिश की भी संभावना है। खराब मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक ओलावृष्टि, पौधरोपण, बागवानी, खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने, बिजली गिरने से जान माल के नुकसान की आशंका, भूस्खलन, चट्टान टूटने, तेज हवा, झक्कड़ की वजह से जिलों को सतर्क किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments