Tuesday, October 27, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डहेमकुंड साहिब:यात्रा के लिए पंच प्यारों की अगुवाई में पहला जत्था रवाना,...

हेमकुंड साहिब:यात्रा के लिए पंच प्यारों की अगुवाई में पहला जत्था रवाना, 22 मई को खुलेंगे कपाट

हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए पंच प्यारों की अगुवाई में आज शनिवार को पहला जत्था रवाना हुआ है। 22 मई को को सिखों के पवित्र हिमालयी धाम हेमकुण्ड साहिब के कपाट खोल दिए जाएंगे। शनिवार को हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए पंच प्यारों की अगुवाई में गोविंदघाट गुरुद्वारा से विधि विधान के साथ पहला जत्था रवाना हुआ। गोविन्द घाट गुरुद्वारा के प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया रविवार को सुबह 10:30 बजे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। हेमकुंड साहिब की यात्रा को लेकर श्रद्वालुओं में खासा उत्साह है। शनिवार को गोविन्द घाट से सिख यात्रियों का पहला जत्था पंच प्यारों की अगुवाई में हेमकुण्ड साहिब मैनेजमेंन्ट ट्रस्ट के द्वारा रवाना किया गया। इस अवसर पर हेमकुंड गुरुद्वारा प्रबंधक ट्रस्ट के अध्यक्ष सरदार जनक सिंह , उपाध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा , बदरी नाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार,गोविन्द घाट गुरुद्वारा के प्रबंधक सरदार सेवा सिंह सहित हजारों तीर्थयात्री मौजूद रहे। पहले जत्थे में 2500 से अधिक की संगत हेमकुंड के लिए रवाना हुती ।
यात्रा संगत शुरू होने से पूर्व गोविन्द घाट गुरूद्वारा में अखण्ड साहिब के पाठ, भजन एवं कीर्तन हुआ। बताया कि यात्रा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments