Tuesday, October 27, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डहरिद्वार: हर की पैड़ी गंगा घाट पर ज्यादा पानी आने से मचा...

हरिद्वार: हर की पैड़ी गंगा घाट पर ज्यादा पानी आने से मचा हड़कंप, आसपास के घाटों पर भी भरा पानी-जलमग्न

हरिद्वार स्थित हर की पैड़ी गंगा घाट पर शुक्रवार देर रात करीब 3:00 बजे अचानक ज्यादा पानी आ गया, जिससे घाट पर हड़कंप मच गया।हर की पैड़ी गंगा घाट पर अधिक पानी आने से आसपास के घाट भी जलमग्न हो गए। जबकि अचानक इतना पानी आने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। यदि यह घटना सुबह के समय हो जाती तो अप्रिय घटना हो सकती थी। चार धाम यात्रा चलने के कारण पिछले कई दिनों से हर की पैड़ी गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की संख्या में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। जिसके चलते गंगा घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। घाटों में अचानक पानी आना चिंता का विषय है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments