Tuesday, October 27, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को पुण्यतिथि पर प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। शनिवार सुबह पूर्व विधायक राजकुमार ने राजीव कॉम्प्लेक्स स्थित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राजकुमार ने कहा कि भारत में कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति की नींव स्वर्गीय राजीव गांधी ने रखी। आधुनिक सोच और दूरदर्शिता से देश को एक नई दिशा मिली। उन्होंने न सिर्फ कंप्यूटर को भारत के घरों तक पहुंचाने का काम किया, बल्कि भारत में इनफार्मेशन टेक्नोलाजी को आगे ले जाने में अहम भूमिका निभाई। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, विजेंद्र पाल, सोमप्रकाश वाल्मीकि, पार्षद अर्जुन सोनकर, निखिल कुमार, जाकिर खान, अमीचंद सोनकर, दीपक थापा, अजय बेनवाल, नरेश कपूर, रोहित कपूर, अजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, राम कपूर, दीपक थापा, सुनील कुमार बांगा, देवेंद्र कौर, दीपा चौहान आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments