Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपीएम मोदी से वादा लक्ष्य सेन ने निभाया, जीत के बाद भेंट...

पीएम मोदी से वादा लक्ष्य सेन ने निभाया, जीत के बाद भेंट की उत्तराखंड के अल्मोड़ा की ‘बाल मिठाई’

पीएम नरेंद्र मोदी से किया वादा शटलर लक्ष्य सेन ने आखिरकार निभा दिया। रविवार को खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में सेन ने पीएम मोदी को उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले की ‘बाल मिठाई’ दी। आपको बात दें कि पहली बार 15 मई को थॉमस कप जीतकर भारत ने इतिहास रच दिया था। फाइनल में जीतने के बाद पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के साथ टेलीफोन पर बात कर खिलाड़ियों को बधाई दी थी। उन्होंने शटलर लक्ष्य सेन से अल्मोड़ा की ‘बाल मिठाई’ लाने का भी अनुरोध किया था, जिसपर सेन ने कहा था कि वह जरूर ‘बाल मिठाई’ लेकर उनसे मिलने आएंगे।पीएम मोदी ने लक्ष्य को अल्मोड़ा की ‘बाल मिठाई’ लाने के लिए धन्यवाद भी दिया। कहा कि वह बहुत आभारी हैं कि उन्होंने अनुरोध को याद किया और इसे पूरा भी किया। कहा कि यह बहुत ही गर्व की बात है कि भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। लक्ष्य का कहना था कि कि पीएम मोदी हर बात को बहुत ही बारीकियों से याद रखते हैं। पीएम मोदी जानते हैं कि अल्मोड़ा की ‘बाल मिठाई’ बहुत ही ज्यादा मशहूर है। पीएम मोदी ने इसी लिए मुझे ‘बाल मिठाई’ लाने का अनुरोध किया था। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह पीएम मोदी का उत्तराखंड के प्रति असीम प्रेम ही है, जो उन्हें अल्मोड़ा की बाल मिठाई याद है। धामी का कहना है कि उत्तराखंड के विकास के लिए भी पीएम मोदी का योगदान सराहनीय है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments