Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डलक्ष्य और कोच पिता डीके सेन का हल्द्वानी में जोरदार स्वागत

लक्ष्य और कोच पिता डीके सेन का हल्द्वानी में जोरदार स्वागत

हल्द्वानी। थॉमस कप विजेता टीम में शामिल लक्ष्य सेन और उनके कोच पिता डीके सेन को डीएसडी बैडमिंटन हॉल में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। लक्ष्य सेन ने कहा कि किसी भी लक्ष्य तक पहुंचने के लिए नियमित अभ्यास, गुरु और अनुशासन का होना जरूरी है। इस दौरान लक्ष्य ने बैडमिंटन खिलाड़ियों को संबोधित कर बच्चों को आटोग्राफ भी दिए।
लक्ष्य ने कहा कि उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में उनके कोच पिता का बड़ा हाथ है। यह लक्ष्य प्राप्त करना इतना आसान नहीं था लेकिन मेहनत के बल पर और टीम की एकजुटता से मुकाम हासिल हुआ। उन्होंने युवा खिलाड़ियों और बच्चों से खूब प्रैक्टिस करने को कहा। उन्होंने बातों ही बातों में बताया कि प्रधानमंत्री की ओर से खिलाड़ियों से बात करने पर उनका मनोबल बढ़ा है। वह अल्मोड़ा की बाल मिठाई पीएम को भेंट कर आए हैं।
इससे पूर्व जिला बैडमिंटन एसोसिएशन जनपद नैनीताल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी थॉमस कप विजेता लक्ष्य सेन का भव्य स्वागत किया गया। लक्ष्य के साथ उनके पिता, भाई चिराग और माता भी मौजूद रहीं।
इस मौके पर भव्य केक भी काटा गया। एसोसिएशन के आयोजक सचिव संजय डबराल, अध्यक्ष रितेश बिष्ट, महासचिव नरेंद्र भुटियानी, संरक्षक अतुल कुमार शर्मा, ललित गुप्ता और गिरीश शर्मा के अलावा हल्द्वानी के सभी बैडमिंटन एकेडमी के ऑनर और कोच शामिल रहे। – बच्चों ने खिंचवाए फ़ोटो, आटोग्राफ लिए
बच्चों ने लक्ष्य के साथ फोटो खिंचवाए और आटोग्राफ भी लिया। अपने बीच लक्ष्य को पाकर बच्चे काफी गदगद दिखे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments