Friday, October 30, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डआरटीओ में कल से प्रभावित हो सकते डीएल के काम

आरटीओ में कल से प्रभावित हो सकते डीएल के काम

ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े किसी भी काम के लिए अब एक जून से झाझरा जाना पड़ेगा। परिवहन विभाग ने शिफ्टिंग की तैयारी कर ली है। झाझरा में कक्ष भी चिन्हित कर लिए हैं। शिफ्टिंग के चलते गुरुवार से आरटीओ दफ्तर में डीएल के जुड़े काम प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
आरटीओ से परमानेंट डीएल का काम जुलाई 2019 में आईडीटीआर झाझरा में शिफ्ट हो गया था। अब लर्निंग डीएल के साथ डीएल से जुड़े सभी काम झाझरा शिफ्ट करने की तैयारी है। ऐसे में लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूवल, नाम, पता या मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए भी झाझरा होगा। डीएल सेक्शन की शिफ्टिंग की तैयारी हो गई है। मंगलवार को आरटीओ (प्रशासन) द्वारिका प्रसाद झाझरा पहुंचे। उन्होंने यहां कक्ष चिन्हित किए। इसके साथ ही सेटअप लगाने के लिए पूरी प्लानिंग की गई। आरटीओ (प्रवर्तन) सुनील शर्मा ने बताया कि 26 मई से शिफ्टिंग का काम शुरू होगा। इस बीच एक जून तक आरटीओ दफ्तर में डीएल से जुड़े काम प्रभावित हो सकते हैं। शिफ्टिंग के चलते काम करने में दिक्कत आ आएगी, फिर में हम कोशिश करेंगे, जितने लोगों का काम हो सके, आरटीओ में ही किया जाएगा।
दलालों को पकड़ने को दबिश दे आरटीओ
सीएम के छापे के बाद आरटीओ (प्रवर्तन) सुनील शर्मा ने सख्त रुख अपना रखा है। वह रोजाना दो से तीन बार दफ्तर परिसर के बाहर दलालों को पकड़ने के लिए दबिश दे रहे हैं। तीन दिन पहले उन्होंने एक व्यक्ति को दबोच कर पुलिस के हवाले किया था, जो डीएल के काम करवाने के लिए लोगों से रुपये वसूल रहा था। आरटीओ के इस रुख से दलालों में दशहत का माहोल है। आरटीओ ने बताया कि फिलहाल कोई पकड़ में नहीं आ रहा है। साइबर कैफे वालों को भी सख्त हिदायत दे रखी है, जो तय फीस से ज्यादा वसूलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments