Friday, October 30, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डस्पैक्स ने शुरू किया पानी के सेम्पल लेने का अभियान

स्पैक्स ने शुरू किया पानी के सेम्पल लेने का अभियान

स्पैक्स संस्था के वॉलेंटियर्स ने जन जन को शुद्ध जल अभियान के तहत दून में नमूना लेने का काम शुरू कर दिया है। दून के वोलेंटियर्स ने बुधवार को राजेन्द्रनर, किशननगर, चकराता रोड पर पानी के सेम्पल एकत्र किए। संस्था दून के सभी वार्डों में दो या उससे अधिक सेम्पल लेगी। इस काम में संस्था की सात सदस्यीय टीम लगी हुई है। स्पैक्स सचिव बृजमोहन शर्मा ने बताया कि दून में सैकड़ों पेयजल नमूने संग्रहित किए जाएंगे। जिसकी रिपोर्ट मानसून से पहले जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी लोग अपने घरों में आने वाले पानी की गुणवत्ता रिपोर्ट देखना चाहते हैं वह सेम्पल के लिए उनसे सम्पर्क कर सकते हैं। उनकी टीम आकर पानी का सेम्पल ले लेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments