Saturday, October 31, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डशिक्षकों की कमी जल्द दूर करने की मांग

शिक्षकों की कमी जल्द दूर करने की मांग

विकासनगर, कालसी तथा चकराता के शिक्षकों को एक संयुक्त प्रतिनिधि मंडल राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र रावत अध्यक्षता में गुरुवार को डीईओ बेसिक से मिला। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की कमी, सुगम दुर्गम, पदोन्नति और वरिष्ठता सूची सहित कई मुद्दे उठाए।जिस पर डीईओ बेसिक ने सभी पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस दौरान धर्मेंद्र रावत ने कहा कि तीनो ब्लॉक में प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के बारे में बताया। जिस पर डीईओ ने जल्द पदोन्न्नति, समायोजन और नियुक्ति से इसे पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने जनपद की वरिष्ठता सूची को जल्द ही अपडेट करवाने की मांग भी की। इसके अलावा कोटिकरण की विसंगति भी जल्द दूर करने को कहा। साथ ही तबादला एक्ट में दुर्गम में एक साल का सवा साल मानने वाले मुद्दे को निपटाने की भी मांग की। ये भी मांग की गई कि 2018 से पूर्व पोर्टल में दुर्गम सुगम की अंकना A, B, C, D, E और F के अनुसार हो। प्राथमिक सहायक से प्राथमिक प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति शीघ्र ही करवाने की भी मांग की गई। साथ ही 17140 वाले शिक्षकों के लिए कुछ ब्लॉक में निकले रिकवरी आदेश तत्काल रुकवाने की भी मांग की। प्रतिनिधि मंडल में जिला उपाध्यक्ष गम्भीर कश्यप, प्रचार मंत्री मुकेश कुमार, विकासनगर ब्लॉक कोषाध्यक्ष मधु पटवाल, मंत्री कमल सुयाल ,कालसी ब्लॉक अध्यक्ष राकेश राणा, कोषाध्यक्ष रणवीर चौहान, चकराता ब्लॉक मंत्री संजय राठौर, कोषाध्यक्ष हरि सिंह और उपमंत्री जाकिर हुसैन इत्यादि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments