Saturday, October 31, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डगोल्ड कप टूर्नामेंट में डिफेंस अकाउंट की टीम ने विरोध जताकर बीच...

गोल्ड कप टूर्नामेंट में डिफेंस अकाउंट की टीम ने विरोध जताकर बीच में छोड़ा मैच

देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित ऑल इंडिया टूर्नामेंट में इंडियन रेलवे ने रण स्टार क्रिकेट क्लब हरियाणा को चार विकेट से हराकर जीत हासिल की। वहीं, डिफेंस अकाउंट स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड एवं राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के बीच हुए मैच में डीएएससीबी ने मुकाबले के बीच मेें विरोध जताकर मैदान छोड़ दिया। इसके बाद क्रिकेट एसोसिएशन ने राजस्थान की टीम को विजेता घोषित किया। बृहस्पतिवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के इंडियन रेलवे और रण स्टार के बीच खेला गया। रण स्टार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लेते हुए 29.2 ओवर खेलकर 161 रन बनाए। टीम के लिए सार्थक ने सर्वाधिक 26 रन और विवरांत ने 24 रन बनाए। 161 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी इंडियन रेलवे की टीम से मोहित राउत ने 47 और विवेक सिंह ने 31 रनों लंबी पारी खेली। दोनों ने 162 रन के लक्ष्य को सिर्फ 28.4 ओवर में पाकर मैच चार विकेट से जीत लिया। मुकाबले में रण स्टार की टीम के लिए नितिन और अजय ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, डिफेंस अकाउंट की टीम और राजस्थान एसोसिएशन के बीच मुकाबला तनुष क्रिकेट अकादमी में हुआ। इसमें राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मोहन ने 59, युवराज ने 40 और भरत शर्मा के 37 रन के बल पर 37.5 ओवर खेलकर सारे विकेट खोते हुए 228 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए डिफेंस अकाउंट की टीम ने 12.2 ओवर में 65 रन बनाए और पांच विकेट खो दिए। इस दौरान टीम के आरिश आलम ने पिच में गड़बड़ी की शिकायत अंपायर पैनल से की। पैनल ने कोई गड़बड़ी न बताते हुए पिच को खेलने लायक बताया। डिफेंस अकाउंट स्पोर्ट्स की टीम ने विरोध जताते हुए मैच को आगे खेलने से मना कर दिया। इसके बाद राजस्थान की टीम को विजेता घोषित कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments