Saturday, October 31, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्ड31 तक फसलों का बीमा करा लें किसान

31 तक फसलों का बीमा करा लें किसान

भीमताल (नैनीताल)। विकास भवन परिसर में बृहस्पतिवार को सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी और जिला उद्यान अधिकारी डॉ नरेंद्र कुमार ने मौसम आधारित फसल बीमा योजना के सचल प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिला उद्यान अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत जनपद के किसान अपनी फसलों का बीमा 31 मई तक करा सकते हैं। इसके लिए प्रत्येक विकासखंड में एसबीआई इंश्योरेंस बीमा कराने के लिए जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। उन्होंने बतायाकिक किसान आलू, टमाटर, फासबीन, अदरक और पतली मिर्च का बीमा करा सकते हैं जिसके तहत मौसम के नुकसान पर किसानों को उनकी फसलों का बीमा मिल सके। उन्होंने बताया कि बीमा कराने के अंतिम तिथि 31 मई रखी गई है। उन्होंने अधिक से अधिक किसानों से बीमा कराने का आह्वान किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments