Saturday, October 31, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डहेली सेवा के नाम पर 90 हजार की ठगी, टिकट बुक कराने...

हेली सेवा के नाम पर 90 हजार की ठगी, टिकट बुक कराने के लिए पहले यात्री बरतें सावधानी

फाटा से केदारनाथ हेली सेवा के नाम पर यात्रियों से 90 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत पर रायपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रायपुर थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मनोज लाल निवासी रायपुर ने तहरीर देकर बताया कि ट्रेवल एजेंट मुकुल कोहली से 16 और 20 मई को फाटा से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर की टिकट बुक करवाने के लिए कहा था। उसने फाटा में बैठने वाले अंशुमान साहू से टिकट बुक कराने के लिए कहा। 16 मई को उत्तम वमन और उनके सह यात्री फाटा पहुंचे तो अंशुमान से संपर्क नहीं हो पाया। उसका मोबाइल नंबर भी बंद था। ऐसे में उन्हें हवाई सेवा का लाभ नहीं मिल पाया। 20 मई को संगीता कुंडा और उनके साथियों को भी हेलीकॉप्टर से केदारनाथ जाना था, लेकिन उनका भी अंशुमान से संपर्क नहीं हो पाया। उन्होंने अंशुमान साहू को टिकटों के 49,560 रुपये गूगल पे से और 40 हजार नकद दिए थे। आरोप है कि उसने जो टिकटें बुक कराई थीं, वे फर्जी थीं। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments