Saturday, October 31, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डचंपावत उपचुनाव के चलते आज होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा स्थगित, जानिए...

चंपावत उपचुनाव के चलते आज होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा स्थगित, जानिए अब कब होगी

चंपावत उपचुनाव की वजह से जिले में 28 मई को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी गई है। अब यह परीक्षा 11 जून को होगी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि चंपावत में इन दिनों पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा चल रही है। चंपावत विधानसभा क्षेत्र में 31 मई को उपचुनाव होना है। इसमें सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल लगा हुआ है। लिहाजा, पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा होना संभव नहीं है। इस परिस्थिति को देखते हुए तय किया गया है कि जिन उम्मीदवारों की परीक्षा चंपावत में 28 मई यानी शनिवार को होनी थी, वह अब 11 जून को उसी जगह पर होगी। चंपावत उपचुनाव को देखते हुए पूर्व से ही परीक्षा स्थगित होने की संभावना जताई जा रही थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments