Sunday, November 1, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदून के शुभम ने आईआईएम बैंगलुरू से पायी एमबीए की डिग्री

दून के शुभम ने आईआईएम बैंगलुरू से पायी एमबीए की डिग्री

देहरादून। दून के शुभम कथूरिया ने आईआईएम बैंगलुरू से एमबीए की डिग्री हासिल कर परिवार के साथ राज्य का भी मान बढ़ाया। देश में टाप रेंकिंग में आने वाले आईआईएम बैंगलुरू ने शुक्रवार को दीक्षांत के बाद उन्हें डिग्री दी। इस दौरान उनके साथ पिता रिटायर बैंक मैनेजर विजय कथूरिया,माता इंदु कथूरिया और पत्नी कनिका कथूरिया भी मौजूद थीं। विजय कथूरिया ने बताया कि उनका घर रेसकोर्स में है और शुभम की सारी स्कूलिंग ब्राइटलैंड स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होने मैरीन इंजीनियरिंग की। लेकिन बाद में एमबीए के लिए ट्राई किया। दो साल पहले वे पास आउट हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अमेजन में जॉब मिल गई थी। लेकिन कोविड के चलते दीक्षांत समारोह ना होने से उन्हें डिग्री नहीं मिल पायी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments