Sunday, November 1, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डयोग उत्सव

योग उत्सव

पढ़ाई, परीक्षा और कॅरियर को लेकर अक्सर छात्र-छात्राओं में मानसिक तनाव हावी होने लगता है। इसका असर आने वाले समय में भी मन और शरीर दोनों पर पड़ सकता है। नियमित रूप से योग करने से इस तनाव को दूर किया जा सकता है। यह बात महिला पतंजलि योग समिति की राज्य प्रभारी सीमा जौहर ने अमर उजाला योग उत्सव के तहत शनिवार को क्लेमेंटटाउन स्थित ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के सभागार में आयोजित शिविर में छात्र-छात्राओं को योग के कई आसन कराने के दौरान कही। कहा कि छात्र-छात्राओं को अपना लक्ष्य हासिल करने में योग बहुत मददगार साबित हो सकता है। सीमा जौहर ने योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को योग के विभिन्न आसन कराए। साथ ही इससे कई बीमारियों से दूर रहने के बारे में भी बताया। अमर उजाला अपनी स्थापना के गौरवशाली 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राज्य में विभिन्न स्थानों पर योग उत्सव आयोजित कर रहा है। इसका शुभारंभ 21 मई को देहरादून के राजा रोड स्थित श्रीगीता भवन में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने किया था। इसी क्रम में शनिवार को ग्राफिक एरा में छात्र-छात्राओं के लिए योग उत्सव का आयोजन किया गया।
कई आसन कराए गए—
छात्र-छात्राओं को योग आसनों के अंतर्गत सूर्य नमस्कार, यौगिक जौगिंग के 12 स्टेप और प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया गया। प्राणायाम में भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और उद्गीथ आसन कराए। फिर हाथ-पैर के सूक्ष्म व्यायाम कराए गए। त्रृयक ताड़ासान, कटि चक्त्रससन के अलावा ध्यान, सिंहासन, हास्यासन के बाद शांति पाठ किया गया।
योग करेंगे तो तमाम बीमारियों से रहेंगे दूर
योग प्रशिक्षक सीमा जौहर ने बताया कि योग के अलग-अलग आसनों से हृदय, रक्तचाप, कब्ज, थायराइड व उम्र के बढ़ने पर कंधे की झुकने की दिक्कतों का समाधान होता है। बच्चों की लंबाई भी बढ़ती है। इसके अलावा योग से शरीर का सर्वांगीण विकास भी होता है।
सवालों और समस्याओं का दिया जवाब
छात्र-छात्राओं को योग का प्रशिक्षण देने के बाद सीमा जौहर ने उनके सवालों का भी जवाब दिया। कई छात्र-छात्राओं ने योग प्रशिक्षक सीमा से अपनी शारीरिक और मानसिक समस्याओं के बारे में सवाल कर उनके समाधान पूछे। सीमा जौहर ने छात्र-छात्राओं की समस्याओं का योग से समाधान के बारे में बताया।
ये भी रहे मौजूद—
पतंजलि योग समिति के पूर्व मंडल प्रभारी संजीव चांदना, महिला पतंजलि योग समिति देहरादून की जिला प्रभारी मुन्नी वैष्णव, जिला महामंत्री माया पंवार, आदर्श योग शिक्षक संगीता आदि शामिल रहे।
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी का रहा सहयोग—
योग उत्सव के तहत शिविर के संचालन में ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिविर में ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी की ओर से पीआरओ मैनेजमेंट साहिब सबलोक और डीएस रावत समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments