Sunday, November 1, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनशा मुक्ति केंद्र संचालक पिता पुत्र पर हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज

नशा मुक्ति केंद्र संचालक पिता पुत्र पर हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज

सितारगंज। सप्ताह भर पूर्व नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में मृतक के पिता ने संचालक पिता-पुत्र पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्यारोपी पिता-पुत्र व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। खटीमा ब्लॉक के ग्राम कुटरी निवासी लक्ष्मीदत्त कापड़ी पुत्र रामदत्त कापड़ी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पुत्र सूरज को बीते 15 मई को न्यू लाइफ नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र पंडरी चौराहा किच्छा रोड सितारगंज में नशामुक्ति के लिए काउंसलिंग व व्यायाम के लिए भर्ती कराया था। केंद्र संचालक एवं मालिक खलील मलिक और उसके पुत्र सिराज मलिक ने बेटे का रजिस्ट्रेशन भी दिखाया था। आरोप लगाया कि गत 20 मई को रात करीब 8:09 बजे संचालक से अपने पुत्र की जानकारी चाही तो मोबाइल किसी अन्य ने उठाया और सूरज को स्वस्थ बताया।
आरोप लगाया कि 21 मई को फोन आया कि सूरज की तबीयत खराब है। पीलीभीत आईसीयू में भर्ती कराने ले जा रहे हैं। बाद में बरेली ले जाने की जानकारी दी और आठ मिनट बाद उसकी मौत होने के बारे में बताया। सूरज का शव घर पहुंचा तो उसके शरीर पर चोट के गहरे निशान थे। गले में खरोंच, चेहरे और दोनों कूल्हों पर चोट के निशान थे। आरोप लगाया कि केंद्र संचालक खलील मलिक व सिराज मलिक और उनके अन्य साथियों ने बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी है जिसे छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। इस पर पुलिस ने पिता-पुत्र व अन्य के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ ओमप्रकाश ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments