Sunday, November 1, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकोविड के बाद अस्पतालों से हटाए कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

कोविड के बाद अस्पतालों से हटाए कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

देहरादून। अस्पतालों से हटाए गए कर्मचारियों ने एकता विहार में प्रदर्शन किया। सीएमओ द्वारा रिपोर्ट मंगाकर शासन को भेजने की मांग उठाई। बता दे कि डीजी हेल्थ के रिपोर्ट नहीं भेजने की वजह से कर्मचारियों के समायोजन की फाइल अटकी हुई है। दून अस्पताल से हटाए गए कर्मचारियों का धरना एकता विहार में चल रहा है। वह जोरदार प्रदर्शन कर सरकार एवं अफसरों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है। विगत दिनों मामला कैबिनेट में नहीं आने से उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के घर पर भी प्रदर्शन किया था। बता दें कि प्रदेश के अस्पतालों से बाइस सौ नर्सिंग पैरामेडिकल कर्मचारी हटाए गए हैं जिनमें 612 कर्मचारी दून अस्पताल के शामिल है वह पिछले दो माह से आंदोलन कर रहे हैं। उधर दून मेडिकल कॉलेज से एक रिमाइंडर शासन को भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments