Monday, November 2, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डआग से कच्चा घर और गोशाला

आग से कच्चा घर और गोशाला

खटीमा। गोशाला व कच्चे घर में बिजली के तारों के शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे घर में रखी लगभग 20 हजार की नकदी, सहित अन्य घरेलू सामान जल गया। दो भैंसें, एक गाय, तीन बकरियां भी झुलस गईं। आग बुझाते हुए दो महिलाएं भी झुलस गईं। ब्लॉक प्रमुख ने पीड़ित परिवार को दस हजार रुपये की सहायता राशि देकर मदद की।
नौसर पटिया निवासी सज्जान अली व उनका परिवार कच्चे घर में सो रहा था। मध्य रात करीब 12 बजे बिजली की तारों में शार्ट सर्किट होने से उनकी गोशाला में अचानक आग लग गई। जब तक वह नींद से जागते कि आग ने विकराल रूप ले लिया और उनके कच्चे घर तक जा पहुंची। ग्रामीणों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया। जब तक आग पर काबू पाया तब तक सामान आग से जल गया। आब बुझाने में परिवार संग जुटीं सज्जान की पत्नी रेशमा खातून व एक अन्य महिला सनीदा खातून झुलस गईं। दोनों को उप जिला चिकित्सालय मेें भर्ती कराया जहां इलाज के बाद छुट्टी दे दी।
आग की घटना से सज्जान अली का घरेलू सामान, महंगी साइकिलें, 20 हजार रुपये, जेवर आदि जलकर राख हो गए। सज्जान ने आग से करीब चार लाख रुपये की क्षति का अंदेशा जताया। रविवार को ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी, ग्राम प्रधान महेंद्रपाल, हदीश अंसारी, जोगी सिंह राणा, डॉ. अमर सिंह, सलामत मिया, इदरीश अली, शाकीर अली, सोबन सिंह राणा आदि ने पीड़ित के घर पहुंचे। हल्का पटवारी आशा बिष्ट व सत्रहमील पुलिस ने भी मुआयना किया। ब्लॉक प्रमुख नामधारी ने पीड़ित परिवार को निजी मदद करते हुए दस हजार की आर्थिक सहायता राशि दी और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments