Monday, November 2, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकेदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा के नाम पर 48 हजार ठगे

केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा के नाम पर 48 हजार ठगे

केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा के नाम पर फिर से ठगी की घटना सामने आई है। कोलकाता के एक तीर्थयात्री के लिए बुक कराए छह टिकटों के नाम पर दून के टैक्सी कारोबारी से 48320 रुपये की ठगी पवन हंस हेली कंपनी के नाम पर ठगी की गई है। टैक्सी कारोबारी ने यात्रा को हेलीकॉप्टर के टिकट बुक कराए थे। पटेलनगर के गुरु रोड निवासी मुकुल कोरी ने साइबर क्राइम थाने में तहरीर देकर बताया कि वह टैक्सी का व्यवसाय करते हैं। विगत पांच मई को उन्हें कोलकाता के एक तीर्थयात्री का फोन आया और केदारनाथ हैलीकॉप्टर से जाने की बात कहकर छह टिकट कराए जाने को कहा। मुकुल कोरी ने अपने जानकार टैक्सी चालक से ऑनलाईन टिकट बुक की बात तय की और फाटा से केदारनाथ तक 8000 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से 48320 रुपये दिये गये। मनोज रावत द्वारा किसी यासीन नामक व्यक्ति से ऑनलाईन टिकट बनवाकर उन्हें व्हाट्सअप पर भेज दिए। उन्होंने टिकटों को अपने ग्राहक को भेजे। 18 मई को मनोज रावत ने यासीन ने फर्जी टिकट करवाकर दिए हैं। उन टिकटों पर क्यू आर कोड नहीं हैं और फर्जी टिकट हैं। जिससे टिकट बुक कराए थे, वो नम्बर अब स्विच ऑफ आ रहा है। सीओ साइबर क्राइम अंकुश मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं लोगों से अपील की गई है कि वह सही वेबसाइट पर जाकर ही टिकट बुक कराए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments