Monday, November 2, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्ड30 यात्रियों का पहला जत्था पहुंचा भीमताल, छोलिया नृत्य के साथ किया...

30 यात्रियों का पहला जत्था पहुंचा भीमताल, छोलिया नृत्य के साथ किया गया भव्य स्वागत

भीमताल में कुमाऊं मंडल विकास निगम के टीआरसी में तीन साल बाद मंगलवार की सुबह आदि कैलाश यात्रा का पहला दल दिल्ली से भीमताल पहुंचा। 30 यात्रियों के इस दल का भीमताल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया है। यात्रा को लेकर यात्रियों में बेहद उत्साह है। मंगलवार सुबह आदि कैलाश यात्रियों का छोलिया नृत्य की टीम ने भव्य स्वागत किया। काठगोदाम के बजाय इस बार भीमताल में जत्थे का स्वागत हुआ। तीन साल बाद एक बार फिर आदि कैलाश यात्रा शुरू होने जा रही है। यात्रियों का पहला जत्था 30 मई की रात दिल्ली से रवाना होकर 31 मई की सुबह भीमताल टीआरसी में पहुंचा। यहां उनका छोलिया नृत्य और कुमाऊंनी परिधान में महिलाएं तिलक लगाकर स्वागत किया। टीआरसी के प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि पहली बार आदि कैलाश यात्री सीधे भीमताल पहुंचे हैं। बताया कि एक जून को यात्री आदि कैलाश के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि आदि कैलाश तक की पूरी यात्रा वाहनों से होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments