Tuesday, November 3, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डएक विवाहिता का अपहरण कर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

एक विवाहिता का अपहरण कर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

बाजपुर। बरहैनी के एक गांव के लोगों ने कोतवाली में हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने समुदाय विशेष के एक युवक पर गांव की एक विवाहिता का अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया। उधर, विहिप ने महिला की बरामदगी को लेकर पुलिस को 12 घंटे का समय दिया है।
मंगलवार को बरहैनी चौकी क्षेत्र में आने वाले एक गांव के लोग बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे। गुस्साए लोगों ने कस्बा इंचार्ज बीजी गोस्वामी का घेराव किया।आरोप लगाया 28 मई को गांव की एक महिला को गांव का ही समुदाय विशेष का युवक धर्म परिवर्तन कराने के बाद उसका अपहरण कर ले गया। आक्रोशित लोगों ने महिला की बरामदगी और युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।विहिप नेता यशपाल राजहंस ने कहा कि धर्म परिवर्तन कराने और हिंदू समाज की महिला का अपहरण करने का यह मामला संगीन है। परिजनों ने पुलिस को साक्ष्य उपलब्ध कराने के साथ महिला की लोकेशन भी बताई है। ऐसे में पुलिस को महिला को जल्द सकुशल बरामद करना चाहिए। यशपाल ने चेतावनी दी अगर 12 घंटे में पुलिस महिला को सकुशल वापस नहीं लाती है तो फिर हिंदूवादी संगठन कोतवाली में प्रदर्शन करेंगे। कस्बा इंचार्ज बीजी गोस्वमी ने बताया कि जिस व्यक्ति पर अपहरण करने का आरोप लगा है, उस व्यक्ति से पुलिस पूछताछ कर रही है। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान संदीप आनंद, डीके जोशी, सुंदर सिंह, मनोज कुमार, विशेष कुमार, नितिन बिष्ट, तारा देवी, जुमना देवी, हीरा देवी, पार्वती, विष्णु आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments