Tuesday, November 3, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसगे भाई को सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

सगे भाई को सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

काशीपुर। जमीन की बिक्री की रकम के बंटवारे को लेकर एक व्यक्ति ने अपने भाई को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इस दौरान पिटाई करने में भतीजे ने भी साथ दिया। किसी ग्रामीण ने घटना की वीडियो बना ली। आरोपियों ने घर में घुसकर उसकी पत्नी को भी पीटा। तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पैगा निवासी श्यामवती के चार पुत्र हैं। वह अपने छोटे पुत्र अनूप सिंह के साथ रहती है। उन्होंने अपनी एक एकड़ भूमि बेची है। जमीन बेचने से मिली रकम चारों भाइयों ने बराबर बांट ली। आरोप है कि दो भाई मां को दिए कुछ पैसों में भी हिस्सा मांग रहे हैं। 29 मई को अनूप की पत्नी सुमन ने पैगा चौकी पुलिस से शिकायत की थी कि उसके भतीजे राहुल और जेठ राम अवतार ने उसके घर में रखे डेढ़ लाख निकाल लिए। शिकायत करने पर दूसरा पक्ष रंजिश रख रहा था। सुमन ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसी दिन दोपहर करीब 12 बजे उसका पति अनूप सिंह काम से घर लौट रहा था।
इसी दौरान राहुल और रामअवतार ने उसके पति को गांव के चौक पर घेर लिया और सड़क पर गिराकर पीटा। इस बीच किसी ने वीडियो भी बना ली। घायल अनूप को एंबुलेंस 108 से अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद शाम को वह पति को लेकर घर लौटी। शाम करीब छह बजे राहुल व रामअवतार उसके घर में घुस आए। इन लोगों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पैगा चौकी प्रभारी विजय सिंह गुंसाई ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार बताए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments