Tuesday, November 3, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमॉडल कालोनी के मकान में घुसे तीन बदमाश गिरफ्तार

मॉडल कालोनी के मकान में घुसे तीन बदमाश गिरफ्तार

रुद्रपुर। मॉडल कॉलोनी के एक मकान में एक पखवाड़े पहले तमंचे के साथ घुसे तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी फरार हो गया है। पकड़े गए बदमाशों के किसी बड़े चोर गिरोह के सदस्य होने की आशंका है। इसके चलते इन पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई हो सकती है। उनके पास से एक तमंचा, दो चाकू और एक आलानकब मिले हैं।
मंगलवार को रुद्रपुर कोतवाली में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने खुलासा करते हुए बताया कि 15 मई की रात मॉडल कॉलोनी निवासी अमित अग्रवाल के घर में चार बदमाश घुस आए थे। बदमाशों ने नकबजनी करते हुए चोरी का प्रयास किया। इसकी भनक लगने पर मकान स्वामी अग्रवाल ने साहस दिखाते हुए बदमाशों के हाथ से तमंचा छीन लिया।उनके शोर मचाने पर चारों बदमाश भाग गए। एसएसपी ने बताया कि एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ अभय सिंह, कोतवाल विक्रम राठौर और एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट को घटना के खुलासे के निर्देश दिए गए थे।
सोमवार रात बदमाशों के रुद्रपुर में मोबाइल की दुकान में नकबजनी के लिए पहुंचने की सूचना मिली थी। तभी तीन बदमाशों को वन स्टॉप सेंटर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम टांडा हुरमत, रामपुर निवासी इकराम अहमद, आमिर औ र महतोष, बिलासपुर निवासी शाकिब खान बताए। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट व धारा 401 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी ने बताया कि चौथे बदमाश ने पुराने केस में यूपी की एक अदालत में सरेंडर कर दिया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए जल्द वारंट बी प्राप्त किया जाएगा। एसएसपी ने कहा कि पकड़े बदमाशों के चोरी के बड़े गिरोह में शामिल होने की आशंका है। इनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। जांच के बाद इनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट लगाया जाएगा। इनकी अवैध संपत्ति भी जब्त होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments