Wednesday, November 4, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डट्रैक्टर ट्राली में घुसा ट्रक, मासूम समेत चार की मौत, 31 घायल

ट्रैक्टर ट्राली में घुसा ट्रक, मासूम समेत चार की मौत, 31 घायल

मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में रामूवाला गणेश के पास मुरादाबाद मार्ग पर टायर फटने से गैस सिलिंडर से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गया। हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली में सवार एक मासूम बच्चे चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 31 लोग घायल हो गए।पुलिस के मुताबिक अमरोहा जनपद के डिडौली थानाक्षेत्र के श्योनाली निवासी शाह आलम बृहस्पतिवार की सुबह अपनी ट्रैक्टर ट्राली लेकर जसपुर स्थित कालू सईद बाबा की दरगाह पर गए थे। उनके साथ परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और गांव के लोग भी गए थे। शाम को वहां से वापस आते वक्त ठाकुरद्वारा में सामने से आ रहा अनियंत्रित ट्रक ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ठाकुरद्वारा और जसपुर के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने एक मासूम समेत तीन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र बताया कि मृतकों की पहचान आमना खातून(60) निवासी सिद्दीकी कॉलोनी मुरादाबाद और अमरोहा जनपद के डिडौली थाना क्षेत्र के श्योनाली गांव निवासी मोहम्मद आरिफ (35), छोटे शाह (45) और मोहम्मद रिहान (02) के रूप में हुई। हादसे के बाद चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments