Thursday, November 5, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डआयोग की गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा कराएं : वंदना

आयोग की गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा कराएं : वंदना

अल्मोड़ा। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 की पूर्व तैयारियों को लेकर शुक्रवार को नवीन कलक्ट्रेट में समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेंटर सुपरवाइजर और संबंधित अधिकारियों को पूर्व निर्देशित सभी व्यवस्थाओं को बनाए रखने के निर्देश दिए।
आयोग की गाइडलाइन के अनुसार ही सभी प्रक्रियाओं को पूरा करें। उन्होंने परीक्षा पूर्व, परीक्षा के दौरान, परीक्षा समाप्ति के समय बरती जाने वाली सावधानियों को सभी अधिकारियों को बताया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सौंपे गए कार्यों को बहुत संवेदनशीलता के साथ करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को कहा कि परीक्षा वाले दिन प्रात 7:30 बजे जिला कोषागार के डबल लॉक में रखे परीक्षा पेपर को प्राप्त कर लें। किसी भी स्थिति में पेपर सेट को अकेला न छोड़ें, उसकी लगातार निगरानी रखें।
यूपीएससी के उप सचिव एनके कुमार ने सभी अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनट पूर्व से किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश न दिया जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों में लगने वाले जैमर की व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, डिजिटल घड़ी समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री परीक्षा केंद्र में स्वीकृत नहीं की जाएंगी। इस दौरान दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं के लिए भी चर्चा की गई। जिले में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 10 अल्मोड़ा और दो रानीखेत में हैं। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जय किशन, एडीएम चंद्र सिंह मर्तोलिया समेत आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments