Thursday, November 5, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबहन को सड़क पर छोड़ युवती प्रेमी संग फरार

बहन को सड़क पर छोड़ युवती प्रेमी संग फरार

नैनीताल। एक युवती छोटी बहन को सड़क पर छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई। बच्ची के रोने पर लोगों ने उससे पूछताछ की। पुलिस ने खोजबीन कर बच्ची को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बृहस्पतिवार देर शाम क्षेत्र की एक युवती अपनी छोटी बहन के साथ घर से बाजार घूमने की बात कहकर निकली थी।
माल रोड पर पहुंचने के बाद युवती ने अपनी बहन को सड़क पर छोड़ दिया और खुद अपने प्रेमी के साथ गाड़ी में बैठकर चली गई। छोटी बहन उसकी गाड़ी के पीछे दौड़ते हुए तल्लीताल तक पहुंच गई। तल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पास रोने लगी। राहगीरों ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि बच्ची के परिजनों से संपर्क उसे उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments