Friday, November 6, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमसूरी में उमड़े पर्यटक, देहरादून रोड पर जाम में फंसे वाहन

मसूरी में उमड़े पर्यटक, देहरादून रोड पर जाम में फंसे वाहन

पर्यटन नगरी मसूरी में रविवार को सुबह के समय मसूरी देहरादून मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। जिससे पर्यटकों सहित स्थानीय निवासियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा वहीं माल रोड सहित संपर्क मार्गो पर जाम लगा रहा। मसूरी में रविवार को पर्यटक उमड़ पड़े। इस कारण सुबह से वाहनों का दबाव रहा। मसूरी के ज्यादातर होटल पैक रहे। पिक्चर पैलेस चौक पर दोपहर एक बजे जाम लग गया। इस कारण पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान रहे। यातायात को सुचारू करने के लिए पुलिस को पसीना बहाना पड़ा। दरअसल, स्कूलों की छुट्टी के वक्त मुश्किलें बढ़ गई। मसूरी-देहरादून मार्ग और कैंपटी मार्ग पर भी जाम की स्थिति बनी रही। सुबह के समय आंबेडकर चौक से किताब घर चौक तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। माल रोड पर पैदल घूमने वालों को भी मुश्किल झेलनी पड़ी। कैंपटी फॉल में पर्यटकों ने प्राकृतिक झरने का जमकर लुत्फ उठाया। वहीं पर्यटक स्थल कंपनी गार्डन, मसूरी झील गन हिल, लाल टीब्बा, सुरकंडा, बुरांसखंडा, धनोल्टी में भी पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ जुटी। मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को मसूरी पैक रही। उन्होंने बताया कि पर्यटन सीजन पीक पर है। माल रोड पर नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के पुलिस ने चालान काटे। मसूरी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी होने से शहर में ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया। जाम की स्थिति पैदा ना हो, इसके लिए शहर के चौक-चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments