Tuesday, September 2, 2025
Homeउत्तराखण्डगर्मी ने तोड़ा एक दशक का रिकॉर्ड, चौथे दिन पूरे प्रदेश में...

गर्मी ने तोड़ा एक दशक का रिकॉर्ड, चौथे दिन पूरे प्रदेश में सबसे गर्म रही राजधानी दून

मानसून की दस्तक से पहले पाकिस्तान से चलकर राजस्थान होते हुए उत्तराखंड पहुंच रहीं गर्म हवाओं ने कहर बरपा दिया है। मैदान से लेकर पहाड़ तक आग बरस रही है। राजधानी दून में तो पारे ने 10 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो जून 2012 में अब तक का सबसे अधिक था।पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी के चलते रविवार को राजधानी दून व आसपास के इलाकों में एक दशक पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। तीन दिन पूर्व राजधानी दून में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, देहरादून लगातार चौथे दिन पूरे राज्य में सबसे अधिक गर्म रहा। 2012 में जून माह में दून में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री दर्ज किया गया था।मौसम विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी दून में रविवार को अधिकतम तापमान जहां 41.6 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम तापमान भी 22.2 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य के दूसरे शहरों में अधिकतम तापमान का सवाल है, तो पंतनगर में 39.9 डिग्री, मुक्तेश्वर में 29.5 डिग्री और टिहरी में 30.1 डिग्री दर्ज किया गया।
कुछ दिनों तक हीटवेव की संभावना
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, राजधानी दून में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक रहा। पिछले एक दशक में सबसे अधिक तापमान का सवाल है, तो 30 मई 2012 को राजधानी में सबसे अधिक तापमान 43.1 डिग्री दर्ज किया गया था। उधर, सूरज के आंखें तरेरने और आसमान से बरस रही आग के चलते लोग गर्मी से बेहाल रहे। रात साढ़े नौ बजे तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री और रात 12 बजे अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी का आलम यह रहा कि राजधानी दून की सड़कों पर दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। गाड़ियों की आवाजाही बेहद कम रही। वहीं मौसम विज्ञानियों ने कुछ दिनों तक हीटवेव की संभावना जताई है।
पिछले छह साल का अधिकतम तापमान
साल 2015 में जून माह में सबसे अधिक तापमान 40.8 डिग्री, साल 2016 में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री, साल 2017 में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री, 2018 में 38.7 डिग्री, साल 2019 में 40.4 डिग्री, जबकि साल 2020 में अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया था।
गर्मी से बेहाल हुए राजधानी के बाशिंदे
मैदान से लेकर पहाड़ तक हीटवेव की दस्तक से शहरी बिलबिला उठे। घर से बाहर निकलने में लोगों को पसीने छूट गए। जिसने भी घर, दफ्तर से बाहर निकलने की जहमत उठाई, गर्मी ने दम निकाल दिया। गर्मी का आलम यह रहा कि घर, कार्यालय मे बैठे लोगों को एसी और कूलर से भी राहत नहीं मिली।
अधिकतम तापमान– 41 डिग्री
न्यूनतम तापमान– 22 डिग्री
सूर्योदय– 5.15 बजे
सूर्यास्त – 7.17 बजे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments