Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डलेनदेन के विवाद में शरीर की नाजुक जगह में घुसेड़ दी एयर...

लेनदेन के विवाद में शरीर की नाजुक जगह में घुसेड़ दी एयर प्रेशर गन

पंतनगर। सिडकुल की एक फैक्टरी में कार्यरत दो कर्मचारियों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई। इसमें एक कर्मी ने दूसरे कर्मी पर उसके शरीर की नाजुक जगह में एयर प्रेशर गन घुसेड़ने का आरोप लगाया है, जिससे उसके आंत फट गई और वह निजी अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है। पुलिस ने पीड़ित के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
ग्राम नऊवा नगला दयूरिया पीलीभीत (यूपी) के मूल निवासी और हाल निवासी आनंद विहार, फुलसुंगा रुद्रपुर सत्येंद्र वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई विजय कुमार (27) आईआईई सिडकुल सेक्टर-9 की ऑटो कंपनी में काम करता है। उसी कंपनी में ग्राम दिवारी बीसलपुर पीलीभीत (यूपी) निवासी मुनेंद्र पाल भी कार्यरत है। उसके भाई विजय और मुनेंद्र की होली से 10-12 दिन पूर्व रुपयों के लेने देन को लेकर गालीगलौज और हाथापाई हो गई थी। उस समय मुनेंद्र ने उसके भाई को धमकी दी थी कि वह उसे छोड़ेगा नहीं। बताया कि बीती 30 मई को सुबह करीब छह बजे उसका भाई कंपनी में ड्यूटी पर गया था। आरोप है कि मौका पाते ही मुनेंद्र ने उसके भाई को जान से मारने के इरादे से उसके शरीर की नाजुक जगह में कंपनी की एयर प्रेशर गन घुसेड़ दी और एयर प्रेशर के चलते उसके भाई के पेट की आंत फट गई। बताया कि मौके पर दो कर्मचारी भी मौजूद थे। कंपनी वाले उसके भाई को अस्पताल न ले जाकर आनंद विहार फुलसुगा कमरे पर छोड़ गए और मुनेंद्र को वहां से भगा दिया। साथ ही कहा कि यह बात किसी को मत बताना, विजय जल्द ठीक हो जाएगा लेकिन उसके भाई की हालत गंभीर थी, जिस कारण वह उसे निजी अस्पताल ले गया। बताया कि उसके भाई की हालत गंभीर बनी हुई है।
कोट
मामला करीब 10 दिन पुराना है। दोनों पक्ष के लोग यूपी के पीलीभीत जिले के ही निवासी हैं और एक ही कंपनी में कार्यरत हैं। एहतियातन पीड़ित के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कंपनी की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई हैं। यदि आरोप में सत्यता पाई जाती है तो आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। – अभय सिंह, सीओ रुद्रपुर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments