Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्ड12वीं की बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर दी जान, ननिहाल में...

12वीं की बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर दी जान, ननिहाल में पेड़ से लटका मिला शव

इंटर की परीक्षा में फेल होने पर एक छात्र ने जान दे दी। छात्र का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव पेड़ से उतारा। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। कपकोट थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बोरबलड़ा गांव निवासी मनोज सिंह दानू (17) हल्द्वानी के किसी विद्यालय से पढ़ाई कर रहा था। उसने 12वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी। इन दिनों वह अपने ननिहाल सोराग गांव के तोक उंगीया (धूर) आया हुआ था। वह 12वीं में फेल हो गया था। सोमवार को परीक्षा परिणाम आने के बाद से वह परेशान था। मंगलवार सुबह उसका शव घर से कुछ दूरी पर पेड़ पर फंदे से लटका मिला।ग्रामीणों ने छात्र के फंदे पर लटके होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना के आधार पर कपकोट थाने से एसआई विवेक चंद्र के नेतृत्व में टीम मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस टीम ने मनोज के शव को ग्रामीणों के सहयोग से पेड़ से उतारा। उसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। पुलिस के अनुसार छात्र इंटर की बोर्ड परीक्षा में फेल हो गया था। प्रथमदृष्टया फेल होने के कारण ही छात्र के जान देने का अंदेशा जताया जा रहा है। मामले में किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। मामले की जांच की जा रही है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments