Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डफ्री राशन की नहीं होगी परेशानी, फूड ग्रेन एटीएम योजना शुरू करने...

फ्री राशन की नहीं होगी परेशानी, फूड ग्रेन एटीएम योजना शुरू करने वाला तीसरा राज्य बनेगा उत्तराखंड

सरकारी राशन की दुकान से मिलने वाले मुफ्त राशन के लिए पात्र लोगों को अब दुकानों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। यह कहना है खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्य का। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड खाद्य विभाग जल्द ही एक नई योजना शुरू करने जा रहा है। मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि जिस तरह आम व्यक्ति एटीएम मशीन से अपनी जरूरत के लिए पैसे निकालते हैं, अब उसी तरह पात्र लोग अनाज ले सकते हैं। खाद्य मंत्री ने कहा कि विश्व खाद्य योजना के तहत राज्य में फूड ग्रेन एटीएम शुरू होने जा रहा है। विश्व खाद्य योजना के तहत इस संबंध में मंजूरी मिल चुकी है। वर्तमान में फूड ग्रेन एटीएम की योजना सिर्फ उड़ीसा और हरियाणा राज्य में चल रही है, लेकिन अब उत्तराखंड देश का ऐसा तीसरा राज्य होगा। खाद्य मंत्री ने बताया कि यह सिस्टम एटीएम मशीन की तरह काम करेगा। साथ ही इस पर एटीएम मशीन की तरह स्क्रीन होगी। राशन कार्ड धारक यहां आकर एटीएम मशीन की तरह गेहूं, चावल व दाल निकाल सकेंगे। इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments