Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डइन पदों के लिए शुरू हुई भर्ती, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने...

इन पदों के लिए शुरू हुई भर्ती, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन

प्रदेश के परिवहन विभाग में संभागीय निरीक्षक के आठ पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग के मुताबिक, संभागीय निरीक्षक प्राविधिक के आठ पदों के लिए यह भर्ती होगी। इसमें केवल वो ही युवा आवेदन कर सकते हैं जो कि 10वीं साइंस से पास हों। और उनके पास ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग का तीन वर्षीय डिप्लोमा हो। आवेदक 27 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने नोटिफिकेशन के साथ ही भर्ती परीक्षा का सिलेबस भी जारी किया है।
अनुवादक के पदों पर भी भर्ती
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने महाधिवक्ता कार्यालय नैनीताल में ट्रांसलेटर के दो पदों के लिए भी भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए 27 जून तक आवेदन कर सकते हैं। केवल वो ही युवा आवेदन कर सकते हैं, जो अंग्रेजी, हिंदी विषयों के साथ ग्रेजुएट हों। उनके पास एलएलबी की डिग्री होनी चाहिए। हिंदी व अंग्रेजी की अच्छी जानकारी होनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments