Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्ड1.51 करोड़ की दीवार दो साल भी नहीं टिकी

1.51 करोड़ की दीवार दो साल भी नहीं टिकी

हल्द्वानी। नगर निगम ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े का प्रबंधन करने में पूरी तरह असफल साबित हुआ। दो साल पहले डेढ़ करोड़ की लागत से बनी दीवार कूड़े के दबाव से ढह गई है। नगर निगम के निर्माण विभाग ने आरोप लगाया कि कूड़े के ढेर दीवार किनारे लगाने के कारण दीवार धराशायी हुई है। दो साल पहले नगर निगम ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से चार हेक्टेयर ट्रंचिंग ग्राउंड की चहारदीवारी बनवाई थी। नियमानुसार दीवार से 10 मीटर जगह छोड़कर कूड़ा डाला जाना जाना था। ट्रंचिंग ग्राउंड भरने के बाद नगर निगम को जेसीबी-पोकलैंड लगाकर कूड़े के पहाड़ बनाने चाहिए थे। इससे कूड़ा दीवार तक नहीं पहुंचता। देखरेख के अभाव में नगर निगम के चालकों ने जहां जगह मिली वहां कूड़ा फेंक दिया। निगम के अधिकारियों ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया। जेसीबी ने इस कूड़े को दीवार से चिपकाकर लगा दिया। इससे कई जगह ट्रंचिंग ग्राउंड की दीवार टूट गई। अब यह कूड़ा आरक्षित वन क्षेत्र में जा रहा है।
10 मीटर का ग्रीन स्पेस था चारों ओर
हल्द्वानी। नगर निगम के एई नवल नौटियाल ने बताया कि ट्रंचिंग ग्राउंड की दीवार पर ग्राउंड के चारों ओर 10 मीटर का ग्रीन स्पेस था। इसके बाद दीवार है। कहा कि नक्शे के अनुसार कूड़ा दीवार से 10 मीटर छोड़कर डाला जाना चाहिए लेकिन निगम की गाड़ियों और जेसीबी से दीवार से सटाकर ही कूड़े के ढेर लगा दिए गए हैं। इसी कारण दीवार टूटी है।
दस दिन से धधक रही आग
हल्द्वानी। दस दिन से ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े में आग धधक रही है। इसका जहरीला धुआं करीबी क्षेत्रों के लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है। शिकायत के बाद भी निगम के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बुधवार को भी धुआं गौलापार, इंदिरानगर आदि क्षेत्रों में फैल गया। इससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।कूड़ा दीवार तक पहुंच गया है। इस वजह से दीवार टूट गई है। जल्द ही लीगेसी प्लांट लगाया जाना है, उसी समय दीवार बना दी जाएगी। ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े में लगी आग बुझाने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। – पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments