Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डचारधाम यात्रा में उमड़ रही भीड़ से बढ़ा संक्रमण का खतरा, 32...

चारधाम यात्रा में उमड़ रही भीड़ से बढ़ा संक्रमण का खतरा, 32 संक्रमित मिले, सक्रिय मामले 100 के पार

चारधाम यात्रा में उमड़ रही भीड़ के कारण प्रदेश में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। मई महीने के बाद एक दिन में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मामले मिले हैं। संक्रमितों की तुलना में कम मरीज ठीक होने से सक्रिय मामले फिर से सौ पार हो गए हैं। देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण का प्रसार फिर से बढ़ रहा है। राज्य में चल रही चारधाम यात्रा में दूसरे राज्यों से भारी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। दो साल कोविड संक्रमण की सामान्य स्थिति आने पर इस बार चारधाम यात्रा में किसी तरह की बंदिशें नहीं हैं। जिससे यात्रा में रिकॉर्ड भीड़ उमड़ रही है।इसकी तुलना में कोविड जांच कम है। स्वास्थ्य विभाग के रिपोर्ट के अनुसार एक मई के बाद प्रदेश में एक दिन में सबसे अधिक 32 कोरोना संक्रमित मामले मिले हैं। पिछले एक सप्ताह से रोजाना संक्रमितों में बढ़ोतरी हो रही है। बीते 24 घंटे में कुल 1162 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि पांच जिलों में 32 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
देहरादून जिले में मिले 20 संक्रमित
देहरादून जिले में 20, हरिद्वार में चार, ऊधमसिंह व टिहरी जिले में तीन-तीन और नैनीताल जिले में दो संक्रमित मिले हैं। हालांकि प्रदेश में कोरोना मरीजों की मौत थमीं हुई है। दो मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 89291 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। नौ जिलों में 109 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. शैलजा भट्ट का कहना है कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है। वर्तमान में संक्रमण की सामान्य स्थिति है। लोग संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन के साथ ही कोविड के अनुरूप व्यवहार का पालन करें।
सात दिनों में कोरोना संक्रमण की स्थिति
दिन संक्रमित मामले
9 जून 32
8 जून 27
7 जून 17
6 जून 07
5 जून 12
4 जून 16
3 जून 12

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments