Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डजाम ने ली मरीज की जान: ऑटो चालक ने बीमार को सड़क...

जाम ने ली मरीज की जान: ऑटो चालक ने बीमार को सड़क किनारे उतारा, पिता को तड़पता देख बचाने के लिए भटकता रहा बेटा

श्यामपुर फाटक के जाम ने मरीज की जान ले ली। गंगा दशहरा पर ऋषिकेश में वाहनों की भीड़ उमड़ने के कारण फाटक पर जाम लगा था। वाहनों की लंबी कतार देख ऑटो चालक ने अस्पताल जा रहे बीमार राजमिस्त्री को खैरी खुर्द के पास नीचे उतार दिया। यहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
घटना बृहस्पतिवार सुबह ऋषिकेश-हरिद्वार हाईवे पर खैरी खुर्द के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रायवाला के वैदिक नगर निवासी कमल सिंह शाही की तबीयत खराब होने पर उनके छोटे बेटे देव सिंह शाही उन्हें श्यामपुर बाईपास पर डॉक्टर को दिखाने ले जा रहे थे।देव ने बताया कि पिता ने घर पर ही ब्लडप्रेशर की दवा ले ली थी। वह कुछ ठीक लग रहे थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल दिखाने ले जा रहे थे। रायवाला से दोनों एक ऑटो में बैठ गए। नेपाली फार्म पार करके वे खैरी खुर्द पहुंचे तो श्यामपुर फाटक पर भीषण जाम लगा था।
ऐसे में ऑटो वाले ने आगे जाने से मना कर दिया। उसने देव और उनके पिता को ऑटो से उतार दिया।बीमार पिता को देव ने पेड़ के नीचे छांव में बैठा दिया। कुछ देर में उनके पिता के हाथ-पांव कांपने लगे और वे तड़पने लगे।बेटे ने हाथ-पांव की मालिश की, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी। स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस मंगवाकर उन्हें सरकारी अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ऋषिकेश कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दर्शन काला का कहना है कि मामला संज्ञान में है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments