Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपांच माह की गर्भवती की स्वास्थ्य जांच नहीं कराने पर डीएम ने...

पांच माह की गर्भवती की स्वास्थ्य जांच नहीं कराने पर डीएम ने दिए जांच के आदेश

पिथौरागढ़। डीएम ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कनालीछीना ब्लॉक के टुंडी गांव का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने समस्याएं सुनीं। दीवान सिंह की गर्भवती पत्नी पार्वती देवी की गर्भावस्था के दौरान होने वाली आवश्यक स्वास्थ्य जांच नहीं होने पर विभाग को जांच के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को सीएम के पैतृक गांव टुंडी के निरीक्षण के दौरान डीएम डॉ. आशीष चौहान को लोगों ने बताया कि गर्भवती पार्वती देवी को पांच माह से टेक होम राशन नहीं मिला है। दीवान सिंह के आवासीय भवन के जर्जर होने की शिकायत पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को जांच के आदेश दिए। महपू तोक में जल जीवन मिशन योजना के तहत कुछ लोगों को पेयजल कनेक्शन नहीं मिलने की जानकारी मिलने पर डीएम ने संबंधित अधिकारी को जांच करने को कहा। उन्होंने मानसिक और शारीरिक मरीज राधा देवी, श्याम सिंह, खड़क सिंह की स्वास्थ्य जांच और आवश्यक प्रमाण पत्र निर्गत करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए। डीएम ने सोबन सिंह, जय सिंह के आवास के समीप हो रहे भू-कटाव को रोकने के लिए सुरक्षा दीवार बनाने के निर्देश भी विभाग को दिए। उन्होंने टुंडी गांव की मुख्य सड़क और अन्य सड़क मार्ग पर जल्द डामरीकरण कराने को कहा। इस मौके पर एसडीएम अनुराग आर्य सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments