Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डविहिप की हरिद्वार में अहम बैठक आज से, ज्ञानवापी-धर्मांतरण समेत कई मुद्दों...

विहिप की हरिद्वार में अहम बैठक आज से, ज्ञानवापी-धर्मांतरण समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

हरिद्वार में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की दो दिवसीय बैठक शनिवार से धर्मनगरी में शुरू होगी। बैठक में शामिल होने के लिए विहिप नेता और संत हरिद्वार पहुंच गए हैं। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।
हरिद्वार के भूपतवाला स्थित निष्काम सेवा ट्रस्ट में 11 और 12 जून को विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक होनी है। विहिप के संरक्षक दिनेश चंद ने बताया कि बैठक में देश के सभी प्रांतों से संत भाग लेने पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में आने वाले मुद्दों पर चर्चा के बाद संत अपना निर्णय लेंगे। देश में धर्मांतरण रोकने, परिवारों में संस्कार स्थापित करने के लिए भी कुटुंब प्रबोधन, ऊंच-नीच व भेदभाव खत्म करने के मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। ज्ञानवापी मस्जिद, कुतुब मीनार आदि मुद्दों पर संतों की ओर से आए सुझाव के बाद निर्णय लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments