Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डव्यूफाइंडर आर्ट एवं फोटोग्राफी गैलेरी का उद्घाटन

व्यूफाइंडर आर्ट एवं फोटोग्राफी गैलेरी का उद्घाटन

भवाली (नैनीताल)। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का कहना है कि क्रिकेट खेलना ही शौक नहीं होता है, बल्कि बच्चे अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड हिंदुस्तान की खूबसूरत जगह है। यहां आकर उन्हें बेहद अच्छा लगा।
कपिल देव शुक्रवार को यहां रामगढ़ रोड पर व्यूफाइंडर आर्ट एवं फोटो गैलरी के उद्घाटन अवसर पर आए थे। कपिल देव, उनकी पत्नी रोमी देव, कपूर लेम्प्स एवं गोल्डन पीकॉक कंपनी के राजन कपूर और सुंदर सिंह राणा ने गैलरी का उद्घाटन किया। आर्ट गैलरी की आय का एक हिस्सा छात्रवृत्ति और जरूरतमंदों को दिया जाएगा। कपिल देव ने कहा कि यह स्थानीय कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए अच्छी पहल है। इससे स्थानीय कलाकार को मंच मिलेगा। इससे अर्जित आय स्कूली छात्रों और जरूरतमंदों को देना सराहनीय कदम है। कला के शौकीन बच्चे अपना शौक पूरा कर सकेंगे। कपिल देव और रोमी देव ने स्कूली बच्चों को ऑटोग्राफ दिए। राजन कपूर ने बताया कि यहां के आर्ट को देश-विदेश में कैसे पहुंचाया जाए, इसके लिए काम किया जा रहा है। गैलरी से होने वाली आय का एक हिस्सा छात्रवृत्ति और जरूरतमंदों को दिया जाएगा। व्यूफाइंडर के मैनेजर एसएस राणा ने बताया कि राजन कपूर की ओर से व्यूफाइंडर की स्थापना की गई है। उन्होंने बताया कि यहां कला और फोटोग्राफी प्रकृति से मिलती हैं। इसका उद्देश्य स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा का निखारना है और उनकी कला को व्यापार से जोड़ने के लिए एक मंच प्रदान करना है। उत्तराखंड के कलाकर अपने आर्ट को व्यूफाइंडर के माध्यम से विक्रय कर सकते हैं। इस दौरान निशा, अपराजिता आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments