Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबिना डॉक्टर के महिला का आप्रेशन करने पर निजी अस्पताल सील

बिना डॉक्टर के महिला का आप्रेशन करने पर निजी अस्पताल सील

बाजपुर। एसडीम और डिप्टी सीएमओ ने छापा मारकर बिना चिकित्सक के महिला का ऑपरेशन करने के आरोप में बरहैनी स्थित एक अस्पताल को सील कर दिया है। शुक्रवार को एक शिकायत के आधार पर एसडीएम राकेश चंद तिवारी और डिप्टी सीएमओ हरेंद्र सिंह मलिक ने टीम के साथ गांव बरहैनी स्थित निजी अस्पताल पर छापा मारा। इससे खलबली मच गई। इस दौरान अस्पताल में भर्ती एक महिला मिली जिसका ऑपरेशन बीते दिवस हुआ था। डिप्टी सीएमओ मलिक ने बताया अस्पताल में बिना डिग्री डॉक्टर के महिला का ऑपरेशन कर दिया गया था। उक्त महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भेजा गया है। अस्पताल के स्टाफ से पूछने पर किसी ने कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने बताया कि अस्पताल को सील कर दिया गया है। अस्पताल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments