Friday, February 13, 2026
Homeउत्तराखण्डबद्रीश कालोनी में चलाया सफाई अभियान

बद्रीश कालोनी में चलाया सफाई अभियान

देहरादून। नगर निगम के बद्रीश कालोनी वार्ड में मंगलवार को सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सफाई अभियान चलाया गया। स्थानीय पार्षद कमली भट्ट की अगुवाई में क्षेत्र के लोगों ने बद्रीश कॉलोनी मोहनी रोड पुल से शारदा पब्लिक स्कूल तक सफाई की। पार्षद ने वार्ड के समस्त लोगों से वार्ड की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सफाई अभियान आगे भी जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments